Beauty

रंग साफ करने के आसान घरेलू उपाय

महिला हो या पुरुष, खबसूरती सभी के लिए मायने रखती है। हर कोई चाहता है कि उनका चेहरा बेदाग और दमकता नजर आए। वो बात और है कि आधुनिकता के दौर में त्वचा का ख्याल न रखने के कारण स्किन की प्राकृतिक चमक फीकी पड़ जाती है। ऐसे में लोग रंग साफ करने का तरीका आजमाने के लिए तरह-तरह की क्रीम लगाकर चेहरे की थोड़ी-बहुत बची हुई चमक भी न चाहते हुए खत्म कर देते हैं। फिर क्यों न त्वचा की रंगत निखारने के लिए घरेलू उपाय को अपनाया जाए। इसमें प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल होता है, इसलिए त्वचा पर बुरा प्रभाव पड़ने का डर भी कम हो जाता है। इसी वजह से स्टाइलक्रेज के इस लेख में हम रंग साफ करने के आसान घरेलू उपाय और फेसपैक के बारे में बता रहे हैं।

नींबू से रंगत निखारने के घरेलू उपाय

रंग साफ करने के आसान घरेलू उपाय में पहला नाम नींबू का है। बताया जाता है कि नींबू का अर्क प्राकृतिक स्किन वाइटनिंग एजेंट की तरह काम कर सकता है। इसमें ब्लीचिंग गुण होता है, जो त्वचा का रंग हल्का करने में सहायक हो सकता है। इस कारण नींबू का उपयोग कई स्किन लाइटनिंग उत्पादों में किया जाता है

हल्दी से रंगत निखारने के घरेलू उपाय

त्वचा का रंग हल्का करना चाहते हैं, तो हल्दी फेस पैक का उपयोग फायदेमंद हो सकता है। माना जाता है कि हल्दी चेहरे पर निखार लाने और त्वचा के कीटाणुओं को हटाने में सहायक हो सकती है। हल्दी का उपयोग विभिन्न कंपनियां कॉस्मेटिक्स और सन स्क्रीन बनाने के लिए भी करती हैं

दूध या मिल्क पाउडर से रंगत निखारने के घरेलू उपाय

रूखी त्वचा के लिए दूध के फायदे देखे गए हैं। यह त्वचा को बेहतरीन चमक देने में मदद कर सकता है। माना जाता है कि त्वचा में ब्लीचिंग प्रभाव होता है, जो स्किन पिगमेंटेशन यानी दाग-धब्बों को कम करने में सहायक हो सकता है। साथ ही दूध के उपयोग से टैनिंग को भी कम किया जा सकता है इतना ही नहीं, इसे ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स हटाने में भी कारगर माना जाता है

टमाटर से रंगत निखारने के घरेलू उपाय

चेहरे का रंग साफ करने के उपाय के रूप में टमाटर का उपयोग किया जा सकता है। बताया जाता है कि टमाटर में मौजूद फ्लेवोनॉइड कंपाउंड और पेक्टिन फाइबर में क्लींजिंग एक्शन होता है। ये दोनों त्वचा को मुलायम बनाने और उसके टैक्सचर को सुधारने में मदद कर सकते हैं। साथ ही टमाटर को त्वचा में चमक लाने में भी सहायक माना जाता है

गुलाब जल से रंगत निखारने के घरेलू उपाय

त्वचा का रंग फीका पड़ने की एक वजह पराबैंगनी किरणें भी हैं। इन किरणों की वजह से चेहरे पर काले दाग-धब्बे बनने लगते हैं। ऐसे में गुलाब जल का उपयोग फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, गुलाब जल एंटीऑक्सीडेंट प्रभाव से समृद्ध होता है, जो त्वचा को यूवी किरणों के दुष्प्रभाव से बचा सकता है । यही वजह है कि गुलाब जल को रंग साफ करने का तरीका माना जाता है।

पपीता से रंगत निखारने के घरेलू उपाय

त्वचा की रंगत निखारने के घरेलू उपाय के रूप में पपीता का इस्तेमाल भी शामिल है। पपीता में मौजूद पापेन एंजाइम एक्स्फोलिएशन एजेंट की तरह काम कर सकता है। दरअसल, त्वचा को खूबसूरत बनाए रखने के लिए एक्स्फोलिएशन जरूरी है। यह त्वचा से मृत कोशिकाओं को निकालकर उसे नम और मुलायम बना सकता है। साथ ही यह हाइपरपिगमेंटेशन यानी दाग-धब्बों को कम कर सकता है

एलोवेरा से रंगत निखारने के घरेलू उपाय

त्वचा का रंग साफ करने के आसान घरेलू उपाय के रूप में एलोवेरा का उपयोग भी फायदेमंद हो सकता है। इसमें एलोसिन कंपाउंड होता है, जिसके कारण इसे प्राकृतिक स्किन वाइटनिंग एजेंट माना जाता है । त्वचा की रंगत निखारने के गुण के साथ ही एलोवेरा में मॉइस्चराइजिंग और एंटीएजिंग प्रभाव भी होते हैं। इनसे चेहरे की नमी को बनाए रखने और बुढ़ापे के लक्षण से बचाव में मदद मिल सकती है

मुल्तानी मिट्टी  से रंगत निखारने के घरेलू उपाय

मुल्तानी मिट्टी फेस पैक भी त्वचा का रंग साफ करने का घरेलू नुस्खा है। यह मिट्टी त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाकर उसे दमकदार बनाने में सहायक हो सकती है। मुल्तानी मिट्टी को त्वचा में ताजगी और निखार लाने के लिए भी जाना जाता है। साथ ही यह मिट्टी एब्जोर्बेंट की तरह कार्य करती है, जो त्वचा की गंदगी और अतिरिक्त तेल को साफ करके स्किन को ग्लोइंग बना सकती है

Related Posts

चावल और दूध से बनी कोरियन होम रेमेडी त्वचा पे, सुबह लगाओं शाम तक निखार पाओ

जापानी और कोरियन ब्यूटी रेजीम से चावल की खूबियों को लेते हुए हुए यहां आपको ऐसी क्रीम बनाने की आसान विधि बता रहे हैं, जिसे सुबह लगाने से शाम तक आपका चेहरा फेशियल से भी अधिक ग्लो करने लगेगा। चावल में ऐंटी-ऑक्सीडेंट्स, एंटी-एजिंग क्वालिटीज होती हैं और विटमिन-बी पाया जाता है। ये तीनों ही खूबियां सीधे तौर पर त्वचा की सुंदरता को प्रभावित करती हैं। विटमिन-बी को ब्यूटी विटमिन भी कहा जाता है। जापानी और कोरियन ब्यूटी रेजीम में चावल का पानी और चावल की क्रीम का बहुत अधिक उपयोग किए जाते हैं। चावल फायदे आपकी त्वचा को सिर्फ एक दिन में दमकाने का दम भी रखते हैं। क्योंकि चावल बहुत तेजी से आपकी त्वचा के अंदर कोलेजन के प्रोडक्शन को बढ़ाता है।

01 Nov 2025

Follow these home tips to prevent graying of hair

No one likes to have white hair at a young age. Earlier this problem used to happen with aging, but nowadays hair has started turning white even at a young age. Due to premature graying of hair, many times people also lack confidence.

Amla and coconut oil: 

Amla is very good for hair. First, you boil 4 pieces of gooseberry in coconut oil. Boil till the color of gooseberry goes away. After this, apply this oil to the head daily. By doing this, the white hair starts turning black. Apart from this, before washing hair, you can also apply lemon mixed with amla powder.

20 Aug 2025

Best Affordable Indian Facial Kits For Oily Skin

Since many of us have given a break to the salon visits but crave a relaxing facial, there is a solution to every problem. We have so many beauty kits, facial kits for all skin types, for all budgets that even help in saving the salon money! This compiled list has best five of such kits which are meant for oily skin, are natural and very effective as well. They are all branded kits which fit all budgets along with the price and weight mention. Let us know which is your pick and if you recommend anything else!

  • Blossom Kochhar Aroma Magic Pearl Facial

this kit is 48 ml in weight and a favourite of many at-home facial lovers, this kit smells amazing and helps in detoxifying your tired skin which may also have clogged pores. It gives an instant result and even relieves acne. If you have been looking for products that lighten those blemishes then this is it. Get this kit only if you have oily and acne prone skin. Not recommended for dry skin at all. 

26 Oct 2025

How to Remove Tan from Cucumber and Rose Water

Cucumber is a watery veggie, which is not only a good cooling agent but also a perfect natural bleaching agent. On the other hand rose water like Dabur Gulabari rosewater or homemade rose water helps in removing the blemishes over skin. Used in a right manner, these 2 ingredients will help you get the original colour of your skin in the following way

02 Nov 2025

What can I do to make my hair grow faster?

There are several things you can do to promote healthy hair growth.


Eat a balanced diet:
Hair needs nutrients like protein, iron, zinc and biotin to grow healthy and strong. Make sure your diet is rich in fruits, vegetables, lean protein, and whole grains to ensure you're getting the nutrients your hair needs.

21 Apr 2025

Six Ingenious Yet Easy Ways To Keep Your Concealer From Creasing

You've come to the correct place if you've given up on concealer and worry about creasing in the future. Every girl's beauty bag should have a concealer, which can help with any skin imperfections and possibly prevent you from looking horribly hungover on Mondays. 

25 Feb 2025
Latest Posts