Beauty

गर्मी में भी चमकेंगे आप, त्वचा को ऐसे रखें साफ

त्वचा पूरी सर्दी दमकती रहती है, उसी त्वचा की चमक गर्मी में कम होने लगती है। गर्मी में एलर्जी की वजह से त्वचा पर जलन के साथ लाल-लाल चकत्ते और दाने भी निकलने लगते हैं। अगर गर्मी में त्वचा की सुरक्षा के उपाय न किए जाएं, तो त्वचा तो झुलसेगी ही, चेहरा भी बदरंग हो जाएगा। मीनाक्षीज ब्यूटी संस्थान की प्रमुख मीनाक्षी टूटेजा कहती हैं कि शरीर को स्वस्थ रखने की बात हो या चेहरे को निखारने की, प्राकृतिक औषधियों का प्रयोग हमेशा से ही थेरेपी के रूप में होता आया है। प्राकृतिक चीजों और तुलसी, गुलाब, जैसमीन जैसे नेचुरल प्लांट के तेलों का उपयोग थेरेपी में किया जाता है। इसके लिए सभी नेचुरल चीजों को एक साथ मिलाया जाता है और बॉडी की मसाज की जाती है। इससे कई स्तर से लाभ होता है।

दूध है बेस्ट क्लींजर

कच्चे दूध में हल्दी व नीबू के रस को मिलाएं और इस मिश्रण को त्वचा पर लगाएं। यह बहुत ही अच्छा प्राकृतिक क्लींजर है। इसे लगाने के 15 मिनट बाद सामान्य पानी से धो लें। 

टोनर के रूप में गुलाब जल 

गुलाब जल चेहरे के लिए प्रभावशाली प्राकृतिक जल है। चेहरे की नमी कायम रखने के लिए कम-से-कम दिन में दो बार चेहरे को बेसन और गुलाब जल से धोएं। इससे चेहरा तरोताजा रहेगा। त्वचा और चेहरे पर गुलाब जल लगाएं। यह त्वचा से तेल के स्राव को कम करता है और त्वचा को ठंडा रखता है।

त्वचा की सफाई करना न भूलें

गर्मी में त्वचा की सफाई करना न भूलें। इसके लिए प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल करें। इससे त्वचा की सभी मृत कोशिकाएं खत्म हो जाती हैं और त्वचा तरोताजा हो जाती है। एक्सफोलिएट से चेहरे में रक्तसंचार भी बढ़ जाता है, जिससे चेहरे में चमक आती है। बेसन, शहद और हल्दी मृत त्वचा को हटा कर उसे चमकदार बनाने में मदद करते है। दही, क्रीम, शहद, और हल्दी में थोड़ा-सा अखरोट पाउडर मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं। अखरोट के साथ मिलाई गई चीजों से आपकी त्वचा कुछ ही दिनों में गोरी होने लगेगी। एक बड़ा चम्मच उड़द दाल और 5-6 बादाम रातभर पानी में भिगो कर उनका पेस्ट  बनाएं और चेहरे और गर्दन पर लगाएं। इससे चेहरे पर फेशियल जैसा निखार मिलेगा।

रोम छिद्रों का रखें ध्यान

गर्मियों में रोम छिद्र खुल जाते हैं। नीबू और शहद इसके लिए सबसे बेहतर हैं। इसमें पाया जाने वाला विटामिन सी त्वचा छिद्रों में गहराई तक जाकर उसे साफ करता है और त्वचा को चमकदार बनाता है। नीबू में एंटीऑक्सिडेंट गुण होने के कारण यह त्वचा में रक्त संचरण को बढ़ाकर उसे स्वस्थ बनाए रखता है। इसके अलावा आप इसका उपयोग खीरे के रस में मिलाकर भी कर सकते हैं, जो चेहरे की त्वचा को चिकनाई से मुक्त बना देता है। दो बड़े चम्मच मसूर दाल के आटे में घी और दूध मिला कर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे, गर्दन और हाथों पर लगाएं और सूखने पर धो दें।

हर्बल सनस्क्रीन लोशन

खीरे के जूस में ग्लिसरीन और गुलाब जल मिलाएं और कुछ देर फ्रिज में रख दें। घर से निकलने के 20 मिनट पहले इस मिश्रण को रुई से चेहरे, हाथों और पैरों पर अच्छे से लगाएं। यह मिश्रण आपको धूप से बचाता है।

त्वचा निखारें

यदि आप अपनी खूबसूरती को निखारना चाहते हैं, तो ककड़ी और तरबूज का फेस पैक बनाएं। यह पैक तैलीय त्वचा वालों के लिए काफी अच्छा नुस्खा है। तरबूज में काफी मात्रा में एंटीऑक्सिडेंट गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा की झुर्रियों को दूर करते हैं। ये सन बर्न और सन टैन जैसी समस्याओं से मुक्ति दिलाते हैं।

मृत त्वचा को हटाएं

तेज धूप से अगर आपका चेहरा या हाथ झुलस गया है, तो इस पर मौजूद मृत त्वचा को हटाना बहुत जरूरी है। मृत त्वचा की वजह से ही त्वचा काली पड़ जाती है। र्टैंनग और मृत त्वचा हटाने के लिए उस पर नीबू का टुकड़ा रगड़ें। बाद में उसे साफ पानी से धो लें।

Related Posts

Most effective facepack with tomato to try at home

Tomatoes are high in antioxidants and nutrients like vitamin A, vitamin C, and vitamin K, among others. Tomatoes are healthy for your skin since they contain a lot of the antioxidant lycopene and vitamins. Tomato skin advantages include skin whitening and tightening, decrease of pimples and blackheads, and anti-aging. Tomatoes can also be used to treat sunburns. Here are 5 simple tomato face pack recipes that just require two ingredients and will leave you with glowing skin!


For Oily Skin
Cucumber works as a toner and helps to balance pH levels, while tomato helps to shrink enlarged pores, which are typical in greasy skin. This face pack also helps to prevent acne by regulating sebum production.
Ingredients
1/4 cucumber, 1/2 tomato
Instructions
Squeeze the tomato juice into a mixing bowl.
Toss in some grated or crushed cucumber.
Make a mask out of this mixture and apply it to your face.
After 15-20 minutes, wash it off.
This should be done twice a week.

24 Dec 2025

Arti, a renowned brow specialist, Discusses Microblading

"Brows on fleek" would undoubtedly rank among the top five, if not three, obsessions with beauty in the present. That is how important brows are in the modern world. Over the years, brows have seen quite a revolution, going from thin and skinny to bushy and fluffy. One thing is undeniable: filled-in and fuller brows are here to stay, regardless of versions and trends that continue to emerge. Personally, I still have my eyebrow gel on (that adds volume, tint and separates each hair for a bushy look). People frequently choose microblading and nanoblading as an extension of the fuller brow trend.

01 Feb 2025

अगर घरेलू कामों की वजह से आपके हाथ रूखे हो गए हैं तो अपनाएं ये तरीके।

सफाई और बर्तन धोने जैसी घरेलू गतिविधियों के परिणामस्वरूप ज्यादातर महिलाओं के हाथ खुरदुरे और सुस्त हो जाते हैं। इसका सबसे आम कारण अपने हाथों की देखभाल करने में विफलता है। हम आपको इनमें से कुछ सुझाव प्रदान करेंगे, जिससे आप घर पर अपने हाथों को नरम कर सकेंगे।
दस्तानों का उपयोग: अत्यधिक वॉशिंग या स्क्रबिंग से हाथों की सॉफ्टनेस समाप्त हो सकती है। ऐसी सेटिंग में अपने हाथों को अपनी सीमा से परे उपयोग करना गलत है, और यह त्रुटि दैनिक आधार पर की जाती है। इससे बचने के लिए बर्तन या कपड़े धोते समय दस्ताने पहनें।

 

24 Feb 2025

Here’s How The Hair Changes As We Age; Expert Explains

As you become older, the natural ageing process can significantly affect your hair. While the hair of some people may continue to be thick and healthy far into their senior years, the hair of others may thin, turn grey, and go through other aging-related changes. You can take the greatest care of your hair as you age by being aware of what to anticipate. 

 

23 Dec 2025

पिगमेंटेशन, गोरी और चमकदार त्वचा के लिए 5 मसूर दाल फेस पैक हिंदी में

दालें हर किसी की रसोई में पाई जाने वाली सबसे आम सामग्री है। दालें प्रोटीन से भरपूर होती हैं और इसलिए हमारे स्वास्थ्य को शीर्ष क्रम में रखने के अलावा, त्वचा के लिए भी बहुत अच्छी होती हैं। मसूर दाल हर घर में उपलब्ध एक लोकप्रिय सामग्री है और इसलिए गोरी और चमकती त्वचा के लिए इसका उपयोग करना आसान है। त्वचा के लिए मसूर दाल का उपयोग त्वचा को एक्सफोलिएट करने, चमकदार बनाने और कसने, 

10 Oct 2025

ये है फटी एड़ियों से छुटकारा पाने का आसान तरीका

अगर आप भी फटी एड़ियों की समस्या से परेशान हैं, तो आप इसे सुलझाने के लिए इन घरेलू उपायों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

12 May 2025
Latest Posts