Health

मोटापा कम करने (वजन घटाने) के असरदार घरेलू उपाय

आज अस्वस्थ जीवनशैली के कारण उत्पन्न बीमारियों में से सबसे बड़ी बीमारी मोटापा है। यह बीमारी पूरी दुनिया में एक महामारी बन गई है। भारत में अनेक लोग मोटापा के शिकार हैं। मोटापे के कारण शरीर में कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं। जब परेशानियां बढ़ने लगती हैं तो लोग मोटापा कम करने के लिए उपाय खोजने लगते हैं। कई बार उचित जानकारी नहीं हो पाने के कारण लोग अपना वजन घटा नहीं पाते हैं।
यहां वजन घटाने के लिए अनेक घरेलू उपाय बताए जा रहे है। 

मोटापा कम करने के लिए दालचीनी का सेवन

लगभग 200 मि.ली. पानी में 3-6 ग्राम दालचीनी पाउडर डालकर 15 मिनट तक उबालें। गुनगुना होने पर छानकर इसमें एक चम्मच शहद मिला लें। सुबह खाली पेट और रात को सोने से पहले पिएँ। दालचीनी एक शक्तिशाली एंटी-बैक्टीरियल है, जो नुकसानदायक बैक्टीरिया से छुटकारा दिलाने में मदद करती है।

वजन कम करने के लिए करें अदरक और शहद का प्रयोग

लगभग 30 मि.ली. अदरक के रस में दो चम्मच शहद मिलाकर पिएँ। अदरक और शहद शरीर की चयापचय क्रिया को बढ़ाकर अतिरिक्त वसा को जलाने का काम करते हैं। अदरक अधिक भूख लगने की समस्या को भी दूर करता है, तथा पाचन क्रिया को दुरुस्त करता है। इस योग को सुबह खाली पेट तथा रात को सोने से पहले लेना चाहिए। 

मोटापा घटाने के लिए सेब के सिरके का सेवन

एक गिलास पानी में एक चम्मच सेब का सिरका और एक चम्मच नींबू  का रस मिलाकर सेवन करें। इनमें मौजूद पेपटिन फाइबर (Pectin Fibre) से पेट को लम्बे समय तक भरा होने का एहसास होता है। यह लिवर में जमे फैट को घटाने में मदद करता है।

मोटापे से मुक्ति के लिए पत्तागोभी का सेवन

भोजन में पत्तागोभी का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें। इसे उबालकर या सलाद के रूप में प्रयोग कर सकते हैं। इसमें मौजूद टैरटेरिक एसिड (Tartaric Acid) शरीर में मौजूद कार्बोहाइड्रेट (Carbohydrate) को वसा में परिवर्तित नहीं होने देता। इसलिए वजन कम करने में सहायता मिलती है।

मोटापा कम करने के लिए अश्वगन्धा का प्रयोग

अश्वगन्धा के दो पत्ते लेकर पेस्ट बना लें। सुबह खाली पेट इसे गरम पानी के साथ पिएँ। अश्वगन्धा तनाव के कारण बढ़ने वाले मोटापे में मदद करता है। अत्यधिक तनाव की अवस्था में कोर्सिटोल (Cortisol)  नामक हार्मोन अधिक मात्रा में बनता है। इसके कारण भूख अधिक लगती है। शोध के अनुसार, अश्वगन्धा शरीर में कोर्सिटोल (Cortisol) के लेवल को कम करता है।

 

वजन कम करने के लिए इलायची का सेवन

रात में सोते समय दो इलायची खाकर गर्म पानी पीने से वजन कम करने में सहायता मिलती है। इलायची पेट में जमा फैट को कम करती है, तथा कोर्सिटोल (Cortisol) लेवल को भी नियंत्रित रखती है। इसमें मौजूद पोटेशियम (Potaseium), मैग्नेशियम (Magneseium), विटामिन बी1, बी6 (Vita. B1, B6),  और विटामिन सी (Vita. C)  वजन घटाने के साथ ही शरीर को स्वस्थ रखते हैं। इलायची अपने गुणों से शरीर में पेशाब के रूप में जमा अतिरिक्त जल को बाहर निकालती है।

मोटापे से मुक्ति पाने के लिए पुदीना का इस्तेमाल

पुदीना की पत्तियों के रस की कुछ बूँद गुनगुने पानी में मिलाएँ। इसे खाना खाने के आधे घण्टे बाद पिएँ। यह पाचन में सहायक तथा चयापचय क्रिया को बढ़ाकर वजन घटाने में मदद करता है। इसका उपयोग लम्बे समय तक किया जा सकता है।

Related Posts

How Can I Get Rid of Stretch Marks Forever?

What exactly are stretch marks?


Stretch marks (striae or striae distensae) are scars on the skin that have a pinkish or whitish hue and appear when your skin stretches or shrinks rapidly.
Collagen is a protein found beneath your skin that makes it more elastic and provides support. Stretch marks may appear on your skin as your skin attempts to heal any abrupt change or tear in your skin collagen.
They frequently appear on your stomach, arms, breasts, back, shoulders, torso, hips, buttocks, or thighs. These grooves or lines are neither painful nor dangerous. However, some people may feel self-conscious about their appearance. They become less noticeable over time.

 

31 Jan 2025

These 8 asanas of yoga will be useful in pregnancy

Yoga during pregnancy, also known as prenatal yoga or prenatal yoga, keeps the mind of a pregnant woman calm. Before delivery, yoga experts and doctors have been emphasizing time and again that the problems of pregnancy can be overcome with simple exercises like walking and yoga. Pranayama should be included in the routine in all three quarters, as it gives relief from negative mental disorders like anger and stress. Here we are telling you some simple yoga postures that you can do during pregnancy too.

19 Jul 2025

आवाज़ में भारीपन से हैं परेशान तो बस अपनाएं ये आसान घरेलू इलाज

बहुत से लोग चाहते हैं कि वो सुरीली और मधुर आवाज के मालिक हों। उनकी आवाज मीठी हो साथ ही उसमें पर्याप्त भारीपन भी हो। हर कोई चाहता है की उसकी सुरीली आवाज इतनी मीठी हो की जो भी सुने वो दीवाना हो जाये। मगर हजारों में कोई एक ही होता है जिसे सुरीली आवाज मिलती है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं, जिनसे आप अपनी आवाज को मीठा और भारीपन युक्त बना सकते हैं।

26 Nov 2025

What to do to keep yourself and others safe from COVID-19

Maintain at least a 1-meter distance between yourself and others to reduce your risk of infection when they cough, sneeze or speak. Maintain an even greater distance between yourself and others when indoors. The further away, the better.

Make wearing a mask a normal part of being around other people. The appropriate use, storage, and cleaning or disposal are essential to make masks as effective as possible.

20 Sep 2025

Simple Steps to a Healthier Diet

क्या आपको लगता है कि स्वस्थ खाने का मतलब है कि आपको अपना आहार मौलिक रूप से बदलना होगा और अपने सभी पसंदीदा खाद्य पदार्थों को छोड़ना होगा? फिर से विचार करना। अपने स्वास्थ्य में सुधार करना उतना ही आसान हो सकता है जितना कि सफेद से पूरी-गेहूं की रोटी पर स्विच करना, अपने दोपहर के दही में एक बड़ा चम्मच अलसी मिलाना, या अपने पसंदीदा कॉफी पेय को पूरे के बजाय स्किम दूध के साथ ऑर्डर करना। अपने आहार में थोड़े से बदलाव करने से बड़े स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं।

 

29 Jun 2025

Home Remedies For Gall Bladder Stone

Gallstones or cholelithiasis as it is know in medical terminology, are the most common cause of problem of your gallbladder. Gallstones are hard nuggets of cholesterol or bilirbin. They do not have any Specific shape or size. They may just be the size of a grain of salt or large enough akin to a golf ball.

22 Sep 2025
Latest Posts