Diet

वजन कम करने के 10 आसन टिप्स

1. साबुत अनाज खाएं:- 

आपको कोशिश करनी होगी कि आप रिफाइंड फूड की अपेक्षा होल ग्रेन अनाज, जैसे- रोटियां, गेहूं की ब्रेड , कुकीज़ और दलिया  से बना खाना ही खाएं तो ज्यादा बेहतर होगा। होल ग्रेन शरीर को मेटाबोलाइज्ड करने में अधिक हेल्प करते हैं और जल्दी पचते हैं। यह लंबे समय तक शरीर को एनर्जी देते हैं, जिससे सारे दिन आपकी बॉडी को एनर्जी मिलती है।यह भूख और चीनी  की तलब को कम करता है।

2. मानसिक तैयारी:-

आपको अपने बढ़े हुए वजन के लिए लोगों से शर्मिंदा होने की जरूरत नहीं है। इसके लिए आप अपने पैरेन्ट्स, फ्रेंड या आसपास के लोगों की भी हेल्प ले सकते हैं।आप उनसे कहें कि वे जब भी आपको बर्गर-पिज्जा-केक जैसी चीजें खाते हुए देखें तो आपको तुरंत ऐसा न करने के लिए कहें। इससे आप मोटिवेट हो सकते हैं और आपको वेट कम करने में हेल्प मिलेगी।

3. अपने खाने को जानें:-

आपको अपने लिए खाना सिलेक्ट करते समय और भी ज्यादा अलर्ट रहने की आवश्यकता होगी।आपको इस बात का खास ख्याल रखना होगा कि आपकी बॉडी के बेसिक फंक्शन के लिए अनसैचुरेटेड फैट और एसेंशिअल फैटी एसिड्स की आवश्यकता है।कम फैट या कम शुगर लेबल वाले फूड प्रोडक्ट्स में आवश्यकता से ज्यादा कैलोरी होगी। इसके बदले में आप बिना चीनी वाले प्रोड्क्ट्स लें जिससे आपकी कैलोरी भी कम रहेगी और आपका वजन कम होगा।

4. पानी है वजन घटाने का मुख्य टूल:- 

हर बार जब आप भूखे हों या आप खाना खाने जा रहे हों, यानी लंच या डिनर से ठीक पहले पानी पीने की कोशिश करें। यह एक निश्चित सीमा तक आपकी भूख को तुरंत कम करने का एक सरल तरीका है। अधिक पानी भी मेटाबॉलिक रेट को बढ़ाता है और आपका पेट भरा हुआ लगता है।

5. कम खाना खाने के लिए खुद को मेनिपुलेट करें:-

खाने की क्वांटिटी को धीरे-धीरे कम करने की कोशिश करें। इससे आपको कम खाने की आदत हो जाएगी और धीरे-धीरे खाना कम करने से आपको ज्यादा भूख भी नहीं लगेगी।आपको ये भी ध्यान रखना होगा कि आपके डाइनिंग टेबल पर आपकी कैलोरी की मात्रा बहुत सीमित रहे। इसलिए एक साथ एक बड़ी सर्विंग लेने की अपेक्षा कई छोटी-छोटी सर्विंग लेने से आपका दिमाग ये मान लेता है कि आपने काफी कुछ खा लिया है तो आप फिर ज्यादा नहीं खा पाएंगे।

6. फाइबर का उपयोग करें:- 

अपने खाने में अधिक फाइबर शामिल करने की कोशिश करें और इसमें सोल्युबल और इन-सोल्युबल फाइबर होना चाहिए। इससे आपको पेट भरा-भरा लगता है और आपको ज्यादा भूख नहीं लगती है।
पत्तेदार सलाद में अघुलनशील फाइबर पाया जाता है जो नैचुरल रूप से आपके फूड इंटेक को कम करता है।ऐसा इसलिए है क्योंकि कच्ची सलाद खाने का मतलब है कि आपको अधिक चबाने की जरूरत होगी।और इस एक्स्ट्रा चबाने के साथ-साथ लार निकलने से कुछ घंटों के लिए भूख कंट्रोल हो जाती है।

7. खुद को नमक से दूर रखें:-

नमक आपके शरीर में पानी को होल्ड करता है इसलिए इसका कम सेवन करना चाहिए। इसके अलावा नमक ब्लड प्रेशर को हाई रखता है, जिससे आपको पसीना आएगा।पसीना आएगा तो भूख और प्यास लगेगी और कुछ न कुछ खाने का आपका मन करेगा, जिसके लिए आप चाय या कोल्ड ड्रिंक्स पिएंगे, जिनमें शुगर होगी, जो आपके लिए सही नहीं है।

8. शुगर को बर्न करें:-

यदि आप मीठा या शुगर से बनी हुई चीजों को खाने से अपने आपको नहीं रोक पाते हैं तो सुबह नाश्ते में आप उन्हें ले सकते हैं।इससे आपका शरीर पूरे दिन आपके द्वारा पिए गए मिल्कशेक से मिली कैलोरी का उपयोग करेगा। फिर भी कोशिश करें कि शुगर और उससे बनी हुई चीजों को कम ही खाएं।

9. एक्सरसाइज करें:- 

आपको वजन कम करने के लिए शुरुआत में हैवी एक्सरसाइज की जरुरत नहीं है और न ही एक्सरसाइज प्लान की।उदाहरण के लिए, सीढ़ियों से ऊपर और नीचे चढ़ना एक सबसे आसान, सबसे सरल हार्ट की एक्सरसाइज है जो आपके हिप्स, पैर और जांघों को टोन करता है।बाजार में घूमना, अपने मोबाइल पर बात करते समय चलना और घरेलू काम करना भी बेस्ट एक्सरसाइज हैं।

10. वजन घटाने की सावधानियां आपको नजरअंदाज नहीं करनी चाहिए:-

वजन कम करने के समय अपने शरीर के फ्रेम को बनाए रखना महत्वपूर्ण है।वजन कम करने से अक्सर प्रोटीन की कमी होती है, इससे आपके मसल्स भी कम हो जाते हैं। इसलिए आपको अपनी बॉडी के लिए उपयुक्त प्रोटीन की आवश्यकता होगी जिसके लिए आप पनीर, एग व्हाइट्स भी ले सकते हैं। इसके आपके वजन में से फैट का वजन कम होगा न कि मसल्स लॉस होगा।

Related Posts

Protein-Rich Foods for Strong Hair: The Complete Guide

Discover the best protein-rich foods for strong, healthy hair. Learn which proteins build keratin, reduce breakage, and promote faster hair growth naturally through diet.

 

28 Apr 2026

Drink tulsi water every morning, detox body to lead a healthy life

Have you ever wondered why your mother or grandma enjoys sipping tulsi chai every morning? Tulsi not only adds extra flavor to chai but also helps you beat indigestion and other gastric issues. Holy Basil leaves are packed with a host of essential nutrients including vitamin A, vitamin D, iron, and soluble and insoluble fibers. Hence, tulsi leaves have been used in various forms to battle a wide range of common ailments. These tiny green leaves can also do much more than this, read on to find out why you should drink this water every morning.

18 Oct 2025

Fruits for Clear and Healthy Skin: Nature's Best Beauty Foods

 Discover the best fruits for clear and healthy skin. From vitamin C powerhouses to antioxidant-rich berries, learn how fruit can transform your complexion naturally.

28 Mar 2026

Skin-Damaging Foods You Should Avoid for Healthier Skin

Discover the top skin-damaging foods you should avoid — from sugar and alcohol to processed snacks. Learn what's secretly aging your skin and causing breakouts.

30 Mar 2026

Healthy Diet

Fish is a low-fat high-quality protein. Fish is filled with omega-3 fatty acids and vitamins such as D and B2 (riboflavin). Fish is rich in calcium and phosphorus and a great source of minerals, such as iron, zinc, iodine, magnesium, and potassium. The American Heart Association recommends eating fish at least two times per week as part of a healthy diet. Fish is packed with protein, vitamins, and nutrients that can lower blood pressure and help reduce the risk of a heart attack or stroke.

 

  • Healthy Heart and Brain

Eating fish is an important source of omega-3 fatty acids. These essential nutrients keep our heart and brain health. Two omega-3 fatty acids found in fish are EPA (eicosapentaenoic acid) and DHA (docosahexaenoic acid). Our bodies don't produce omega-3 fatty acids so we must get them through the food we eat. Omega-3 fatty acids are found in every kind of fish but are especially high in fatty fish. Some good choices are salmon, trout, sardines, herring, canned mackerel, canned light tuna, and oysters.

 

04 Oct 2025

Apple juice benefit

Apple juice can be useful for rehydrating when you're sick. Its disease-fighting plant compounds may also protect your heart and brain as you age. However, apple juice is not very filling compared to whole apples, nor does it offer much fiber, vitamins, or minerals.

  • May Improve Heart Health

Potassium might be present in higher concentrations in this juice, which is good news for your heart health. Potassium can be a vasodilator, which means it can lower tension in your arteries and blood vessels. It might help in relieving pressure and strain on the cardiovascular system. Moreover, apple juice might prevent cholesterol formation in your arteries, which is often the major reason for heart attacks and other cardiovascular ailments.

22 Sep 2025
Latest Posts