Beauty

सिर्फ 5 मिनट में ब्लैकहेड्स और व्हाइहेड्स दोनों से छुटकारा, बस अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

आज के प्रदूषण भरे माहौल में हर कई स्किन से जुड़ी कई समस्याओं से जूझ रहा हैं। खूबसूरत रहने के लिए सभी हर संभव प्रयास करता है। अपने चेहरे को चमकदार और हेल्दी बनाने के लिए हर कोई तमाम महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कई बार हमारे घर में ही स्किन से संबंधित सभी समस्याओं का समाधान उपलब्ध रहता है। जैसे की ब्लैक और व्हाइट हैड्स की दिक्कत से हर कोई परेशान रहता हैं, वो इससे छुटकारा पाने के लिए पार्लर और ब्यूटी प्रोडक्ट पर हजारों खर्च कर देते है। लेकिन इसका उपाय घर में ही मौजूद है। 

ब्लैकहेड्स के कारण 

ब्लैकहेड्स कई वजह से हो सकते है पर इसके मुख्य कारण होता है, त्वचा में सीबम का अधिक बनना। त्वचा में सिबेशियस ग्लांड्स मतलब तैलीय ग्रंथियां मौजूद होती हैं, जो सीबम (तेल) का उत्पादन करती हैं। त्वचा में बनने वाला यह तेल त्वचा को सुरक्षित और नम बनाए रखने में मदद करता है, पर कभी-कभी त्वचा पर मौजूद मृत कोशिकाओं की परत के वजह से रोमछिद्र बंद हो जाते हैं। इस परिस्थिति में सीबम त्वचा के अंदर बनता तो है, लेकिन बाहर नहीं निकल पाता और ब्लैकहेड्स का कारण बनता है। इसके अलावा, ब्लैकहेड्स के कुछ अन्य कारण भी हो सकते हैं जैसे - 

हार्मोनल बदलाव
कुछ खास कॉस्मेटिक उत्पादों का उपयोग
स्ट्रेस
कुछ खास दवाइयां (जैसे मसल्स बनाने के लिए दवा, गर्भनिरोधक गोलियां आदि)
अधिक मात्रा में कार्बोहाइड्रेट्स युक्त आहार का सेवन

 

ब्लैकहेड्स हटाने के घरेलू उपाय -1

सामग्री

  • 1 चम्मच चीनी (घर पर पीस लीजिए)
  • 1 चम्मच गुलाब जल
  • 1 चम्मच चावल का आटा
  • 1 चम्मच एलोवेरा जेल

व्हाइटहेड्स और ब्लैकहेड्स हटाने का उपाय

  • आप ऊपर बताई गई सभी चीजों को मिलाकर एक स्क्रब पेस्ट तैयार कर लीजिए। 
  • अब इस पेस्ट को 2 मिनट चेहरे पर लगाकर सूखने दें। 
  • दो मिनट बाद आप हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में मसाज करें। 
  • करीब 3 मिनट मसाज करने के बाद सामान्य पानी से चेहरा धो लें।

 

ब्लैकहेड्स हटाने के घरेलू उपाय - 2 

टमाटर

टमाटर में भरपूर मात्रा में विटामिन सी के साथ ऐसे तत्व पाए जाते हैं तो आसानी से स्किन संबंधी समस्याओं से छुटकारा दिला सकते है। व्हाइटहेड्स से छुटकारा पाने के लिए टमाटर के पल्प को चेहरे पर अच्छी तरह से रगड़े। करीब 5 मिनट लगा रहने के बाद पानी से धो लें। 

दही

दही का इस्तेमाल करके आप व्हाइटहेड्स की समस्या से छुटकारा पा सकते है। इसके लिए 1 चम्मच ओटमील में 2 चम्मच दही डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसके बाद असे चेहरे पर लगा लें। करीब 10 मिनट लगा रहने के बाद हल्के हाथों से मसाज करते हुए धो लें।

टी ट्री ऑयल

टी ट्री ऑयल में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। जो स्किन संबंधी हर समस्या से छुटकारा दिला देते हैं। व्हाइटहेड्स से निजात पाने के लिए इसकी 3-4 बूंद प्रभावित जगह पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करे। करीब 15 मिनट लगा रहने के बाद धो लें। 

लहसुन

लहसुन में एंटी बैक्टीरियल, एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। लहसुन की कली को पीसकर व्हाइटहेड्स में लगाए। करीब 5-10 मिनट लगा रहने के बाद धो लें। 

मुल्तानी मिट्टी

आप मुल्तानी मिट्टी से बने मास्क का उपयोग भी कर सकते हैं। यह आपकी स्किन की डेड कोशिकाओं को हटा देगा। इसके लिए एक बाउल में बादाम के पाउडर को ग्लिसरीन और एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी के साथ मिलाएं और स्क्रब के रूप में चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएं। यह स्क्रब चेहरे से व्हाइट हेड्स को हटाने में प्रभावी भूमिका निभाता है।

 

ब्लैकहेड्स से बचाव

  • चेहरा धोने के लिए ऐसे साबुन या फेसवाश का उपयोग करें, जो त्वचा पर ज्यादा हार्श न हो और त्वचा को कोमल बनाए रखने में मदद करे।
  • रात को सोने से पहले सारा मेकअप हटाकर और चेहरा साफ करके सोएं।
  • चेहरे को दिन में दो बार से ज्यादा न धोएं। 
  • ऑयल बेस्ड कॉस्मेटिक का उपयोग न करें। इसकी जगह वाटर बेस्ड क्रीम या मॉइस्चराइजर का उपयोग किया जा सकता है।
  • किसी भी तरह के एक्ने को दबाकर निकालने की कोशिश न करें। इससे त्वचा पर संक्रमण और घाव हो सकता है।
  • अपने चेहरे को बार-बार न छुएं।

 

Related Posts

फ्रूट फेस पैक बनाने में उपयोग करें दही और संतरे का जूस, दूर होगा त्वचा का ढीलापन

फ्रूट्स खाना हम सभी पसंद करते हैं, यही वजह है कि अलग-अलग फ्रूट्स देखकर हमारे मुंह में पानी आ जाता है। आज हम यहां मुंह में पानी ला देने वाले एक फ्रूट के जूस और छिलके से फ्रूट फेस मास्क बनाना सीखेंगे। फ्रूट फेस मास्क बनाने के लिए आपको ढेर सारे फ्रूट्स की जरूर नहीं है। बल्कि सिर्फ संतरे के रस, इसके छिलके और दही के साथ ही आप शानदार फ्रूट फेस मास्क बना सकती हैं। इसे बनाने की विधि क्या है और इसका उपयोग कब और कैसे करना है, आइए यहां जानते हैं।

 

 

30 Jun 2025

अब बिना पार्लर जाए घर पर ही आसानी से करें मैनीक्योर –पेडीक्योर

खुद को सुंदर बनाने के लिए तो आप अपने चेहरे की देखभाल करते होंगे, लेकिन खूबसूरत दिखने के लिए केवल चेहरे की ही नहीं बल्कि हाथ और पैरों की देखभाल करने की भी जरूरत होती है। भले ही आप अपने हाथ , पैर और नाखूनों की सफाई रोज न कर पाते हों, लेकिन इन्हें स्वस्थ रखने और बीमारियों से बचाने के लिए मैनीक्योर और पेडीक्योर करा सकते हैं। मगर सॉफ्ट हाथों-पैरों और चमकीले नाखूनों के लिए रोज-रोज पार्लर जाना संभव नहीं है। वैसे भी कैमिक्ल युक्त चीजों का इस्तेमाल करने से फायदा होने की जगह पर नुकसान होने लगता है। एसे में आप घर पर ही मैनीक्योर और पेडीक्योर कर सकते हैं।
मैनीक्योर और पेडीक्योर आपके हाथ और पैरों का एक कॉस्मेटिक ब्यूटी ट्रीटमेंट है, जो नाखूनों को कमजोर होकर टूटने से बचाने के साथ हाथों व पैरों पर पड़ने वाली झुर्रियों को भी कम करता है। दोनों ही ट्रीटमेंट आपको जोड़ों के दर्द, साइनस, सर्दी और बलगम से राहत दिलाते हैं। इतना ही नहीं मैनीक्योर, पेडीक्योर को नियमित रूप से कराने पर नाखूनों में होने वाले फंगल इंफेक्शन से भी छुटकारा पाया जा सकता है।आज हम आपको बताएंगे कि कैसे प्राकृतिक तरीके और बिना पैसे गवाए मैनीक्योर और पेडीक्योर किया जा सकता है।

 

01 Nov 2025

Essential tips for girls in (Hindi)

1. छोटा शुरू करें

जितना अधिक आप व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करेंगे, यह उतना ही अधिक स्वाभाविक (और आसान) बन जाएगा। हर किसी के पास अलग-अलग कार्यक्रम, जिम्मेदारियां और प्रेरणा स्तर होते हैं। तो, रहस्य छोटे से शुरू करना और वहां से निर्माण करना है। इस तरह आप अभिभूत महसूस करने से बच सकते हैं - जो आपको पूरी तरह से काम करने से रोक सकता है।

23 Aug 2025

Natural ways to thicken your brows at home

Eyebrow care is crucial for both men and women since the structure of our brows can affect how we seem. While most of us get our brows shaped by a professional, there are occasions when we are in a rush and accidentally pluck away more eyebrow hair than we planned. If this has happened to you, there are some quick, natural home cures that will help you regrow your brows more quickly.

Castor oil: Castor oil has an important component of a chemical that promotes hair development. Apply castor oil to each brow and massage it in for two or three minutes. Set the timer for 30 minutes. Then, using lukewarm water and a light cleaner wash your brows. You'll need to continue this method for a few days before seeing any benefits. If you experience any irritation, stop immediately.

15 Jan 2025

How to Get Rid of Freckles: 18 Methods

Freckles can't be ignored, whether you love them or despise them. But, you should be aware that having freckles truly makes you unique before you consider how to get rid of them. How? Well, MC1R, a gene that governs skin and hair colour and how much of the two types of melanin (eumelanin and pheomelanin) your body generates, 

05 Apr 2025

6 Health and Nutrition Tips That Are Actually Evidence-Based

1. Limit your sugary drinks

Several studies point to sugar-sweetened beverages increasing risk of heart disease and type 2 diabetes, even in people who are not carrying excess body fat .Sugar-sweetened beverages are also uniquely harmful for children, as they can contribute not only to obesity in children but also to conditions that usually do not develop until adulthood, like type 2 diabetes, high blood pressure, and non-alcoholic fatty liver disease

08 Aug 2025
Latest Posts