आमतौर पर लोग खूबसूरत दिखने के लिए अपने चेहरे का खास ख्याल रखते हैं, लेकिन कई लोग गर्दन के कालेपन पर ज्यादा ध्यान नहीं देते, चेहरे और गर्दन की त्वचा का रंग जब अलग-अलग नजर आता है, तो शर्मिंदगी महसूस होने लगती है। गर्मियों के दिनों में जब पसीने की वजह से गर्दन पर मैल जमने लगती है, तो वहां कि स्किन काली पड़ जाती है। जो कई बार हमें लोगों के सामने शर्मिंदगी का अहसास कराता है। इसके अलावा काली गर्दन खूबसूरती को कम कर देती है। आज हम आपको गंदी और काली गर्दन को साफ करने के कुछ प्रभावी घरेलू उपचार (Home Remedies) बताने जा रहे हैं। जिसे रोजाना आजमा कर आप अपनी गर्दन को साफ और गोरा बना सकती हैं। बताए गए इन पैक्स को स्किन पर मात्र 15 से 20 मिनट तक ही लगाना है। बाद में इसे हल्के हाथों से रगड़ कर साफ करने पर आपकी स्किन टोन में निखार आ जाएगा। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...